उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें 2024

UP Ration Card Online Check Kaise Kare:- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा नया राशन कार्ड बनवाने के लिए और राशन कार्ड में नए मेंबर को शामिल करने के लिए या फिर किसी मेंबर का नाम कटवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लांच कर दिया गया है। देश में लगभग सभी राज्यों ने राशन कार्ड और राशन योजना की वेबसाइट को लांच किया है जिसका इस्तेमाल संबंधित राज्य के व्यक्ति कर सकते हैं।

यदि आप उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं और उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि “उत्तर प्रदेश राशन कार्ड कैसे चेक करें” और ” यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे निकाले।”

यूपी राशन कार्ड से जुड़ी सामान्य जानकारी

विषय:उत्तर प्रदेश राशन कार्ड चेक ऑनलाइन  
लिस्ट:ऑनलाइन चेक  
मोड:  ऑनलाइन
राज्य:उत्तर प्रदेश  
साल:  2023
विभाग:खाद एवं रसद विभाग  
कौन चेक कर सकता है:कोई भी  
आधिकारिक वेबसाइट:  fcs.up.gov.in
हेल्पलाइन नंबर:1800 1800 150  

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड कैसे चेक करे?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश खाद और रसद डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता होती है। आधिकारिक वेबसाइट का लिंक https://fcs.up.gov.in/ है।

इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कुछ आसान सी प्रक्रिया का पालन करना होता है, जिसके बाद फटाफट से आप अपना राशन कार्ड तो ऑनलाइन देख ही सकते हैं। इसके अलावा अपने गांव के अन्य लोगों के भी राशन कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। नीचे हमने यह प्रक्रिया विस्तार से आपके साथ शेयर की हुई है।

यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे निकाले?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको निम्न प्रोसेस का पालन करना है।

1: यूपी राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक के निम्न अनुसार है। Visit Website: https://fcs.up.gov.in/

2: वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको थोड़ा सा नीचे आना है। वहां पर आपको महत्वपूर्ण लिंक के तहत चार ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से राशन कार्ड की पात्रता सूची वाले ऑप्शन पर अब क्लिक करना है।

3: अब उत्तर प्रदेश में जितने भी जिले हैं, उन सभी के नाम आपको अपनी स्क्रीन पर दिखाई पड़ते हैं। स्क्रीन पर दिखाई दे रहे नाम में से आपको अपने जिले को ढूंढना है और उसके नाम के ऊपर क्लिक कर देना है।

4: जिले का चुनाव करने के बाद अगली स्क्रीन में आपको अपने जिले के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक के नाम दिखाई पड़ते हैं, जिनमें से कुछ ब्लॉक शहरी इलाके में आते हैं, तो कुछ ग्रामीण इलाके में आते हैं। इनमें से आपका गांव जिस ब्लॉक के तहत आता है, उस ब्लॉक के नाम के ऊपर क्लिक करे।

5: अब आपके ब्लॉक के अंतर्गत जितने भी गांव आते होंगे, उन सभी के नाम आपको दिखाई पड़ते हैं। इनमें से आपको अपने गांव का नाम ढूंढना है और प्राप्त हो जाने पर अपने गांव के नाम के ऊपर क्लिक करना है।

6: अब आपकी ग्राम पंचायत में जितने भी कोटेदार होंगे, उनके नाम आपको दिखाई पड़ते हैं और सभी कोटेदार के सामने एक संख्या भी दिखाई पड़ती है, जो की हल्के नीले रंग में होती है। आप जिस कोटेदार से राशन लेते हैं, उसके नाम के सामने जो संख्या है, उस पर क्लिक करे।

7: इसके पश्चात आपने जिस कोटेदार के नाम के सामने बनी हुई संख्या पर क्लिक किया था, उस कोटेदार से जितने भी लोग राशन लेते होंगे, उन सभी के नाम आपको दिखाई पड़ते हैं। अब आपको राशन कार्ड की लिस्ट में अपने नाम को देखना है। अगर पहले पेज पर आपको अपना नाम नहीं मिलता है, तो नीचे आकर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है और दूसरे पेज में देखना है। अगर वहां भी नहीं मिलता है, तो तीसरे पेज में देखना है।

8: अपना नाम मिल जाने के बाद आपको अपने राशन कार्ड की संख्या दिखाई देगी, उस पर आपको क्लिक करना है। ऐसा करने से राशन कार्ड की पूरी जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाती है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, राशन कार्ड का नंबर क्या है और राशन कार्ड में कितने मेंबर शामिल है।

इस प्रकार से आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए मोबाइल में या फिर किसी भी डिवाइस में उत्तर प्रदेश खाद एवं रसद डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें और उसके बाद राशन कार्ड की पात्रता सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश के सभी जिले के नाम आपको दिखाई पड़ते है। यहां पर आपको अपने जिले के नाम के ऊपर क्लिक करने की आवश्यकता होती है।

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र का पेज ओपन होता है। यहां पर आपको अपनी इच्छा के मुताबिक ग्रामीण या फिर नगरीय क्षेत्र का चुनाव करना है। ध्यान दें कि, यहां पर आप अपने ब्लॉक का चुनाव कर रहे हैं। ब्लॉक का चुनाव करने के बाद आपके सामने ग्राम पंचायत की लिस्ट ओपन होती है।

ग्राम पंचायत की लिस्ट में से अपने गांव के नाम को ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है। अब आपके गांव में जितने भी कोटेदार होंगे, उनके नाम आपको दिखाई पड़ते हैं और सामने राशन कार्ड की संख्या दिखाई पड़ती है। राशन कार्ड की संख्या के ऊपर क्लिक करने की आवश्यकता अब आपको है

जैसे ही राशन कार्ड की संख्या के ऊपर क्लिक करते हैं, वैसे ही आपके गांव के सभी लोगों के राशन कार्ड ओपन हो जाते हैं। अब आप यहां पर राशन कार्ड की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। यदि आप अपने राशन कार्ड को देखना चाहते हैं, तो अपने राशन कार्ड की संख्या के ऊपर क्लिक करें। ऐसा करने से आपका राशन कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाता है।

राशन कार्ड नंबर के बिना उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

बिना राशन कार्ड नंबर के उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए खाद और रसद डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है। अब स्क्रीन पर अगला पेज आएगा, तो उसमें राशन कार्ड अन्य विवरण से वाले ऑप्शन का चुनाव करें।

इसके बाद आपको अपने जिला, क्षेत्र, विकासखंड और कार्ड के प्रकार का चुनाव करना है और उसके बाद राशन कार्ड के मुखिया का नाम हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में दर्ज करना है। इसके बाद पिता/पति का नाम दर्ज करना है और कैप्चा कोड को दर्ज करके खोजें बटन पर क्लिक कर देना है।

आपके द्वारा खोजें बटन पर क्लिक करने के पश्चात राशन कार्ड की पूरी इनफार्मेशन आपकी स्क्रीन पर आती है। इस प्रकार से बिना राशन कार्ड नंबर के भी राशन कार्ड की जानकारी को देखा जा सकता है।

मोबाइल ऐप से उत्तर प्रदेश राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करे?

सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन में राशन कार्ड चेक एप्लीकेशन को डाउनलोड अथवा इंस्टॉल कर लेना है और फिर एप्लीकेशन को ओपन करके फोन नंबर के माध्यम से अकाउंट बनाना है। इसके बाद आपको देश के सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई पड़ती है।

इनमें से अपने राज्य के नाम के ऊपर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक अगला पेज ओपन होगा, तो उसमें जो भी जानकारी मांगी जा रही है, जैसे कि राशन कार्ड संख्या, नाम, पिता का नाम, जिले का नाम, ब्लॉक, ग्राम पंचायत इत्यादि को आपको दर्ज करना है और सर्च बटन पर क्लिक करना है। अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज ओपन होकर आता है, जिसमें राशन कार्ड की पूरी जानकारी आप देख सकते हैं।

FAQ: उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में नाम कैसे चेक करें ?

Q: यूपी का राशन कार्ड कैसे चेक किया जाता है?

ANS: यूपी का राशन कार्ड चेक करने के लिए खाद एवं रसद डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है और निश्चित प्रक्रिया का पालन करना होता है। संबंधित प्रक्रिया हमने आर्टिकल में दी है।

Q: राशन कार्ड कैसे चेक होता है?

ANS: देश के सभी राज्यों में ऑनलाइन राशन कार्ड चेक करने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है।

Q: राशन कार्ड चेक करने के लिए कौन सा ऐप है?

ANS: राशन कार्ड चेक करने वाली एप्लीकेशन का नाम मेरा राशन एप्लीकेशन है।

Q: राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए क्या करें?

ANS: राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आप अपने राज्य के हिसाब से ट्यूटोरियल वीडियो यूट्यूब से प्राप्त कर सकते हैं या ट्यूटोरियल आर्टिकल इंटरनेट से हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :-

घर बैठे राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

बच्चों का नाम राशन कार्ड में कैसे जोड़े?

राशन कार्ड में किसका किसका नाम है कैसे पता करें?

राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें ऑनलाइन

Leave a Comment